फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टिकट से दीदार-ए-ताज पड़ेगा महंगा

Sat, 27 Dec 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल के टिकट के लिए जितना पैसा एएसआई वसूल रही है, उससे ज्यादा रकम आईआरसीटीसी केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए ले लेगी। शुक्रवार से ताजमहल और हुमायूं के मकबरे के लिए शुरू हुए ऑनलाइन टिकट पर आईआरसीटीसी 11.24 रुपये अतिरिक्त वसूल रही है। ताजमहल के काउंटर पर टिकट 20 रुपये का है, लेकिन ई-टिकट 31.24 रुपये का मिलेगा। बता दें कि ताज पर एएसआई 10 रुपये, एडीए का 10 रुपये पथकर मिलाकर कुल 20 रुपये का टिकट है।
विज्ञापन

न कैंसिल, न रिफंड
https://asi.irctc.co.in पर ताज की ई- टिकट तीन केटेगरी भारतीय, सार्क और विदेशी पर्यटक में बुक कराई जा सकती है। बुकिंग के समय नाम, उम्र, पहचान पत्र संख्या, ई-मेल आईडी और फोन नंबर भी दर्ज करना होगा। विदेशी पर्यटकों के लिए उनके देश का जिक्र अनिवार्य है। एक बार जारी होने के बार्द ई-टिकट कैंसिल नहीं हो पाएगा और न ही टिकट के पैसे ही वापस होंगे।

टिकट पर भुगतान ऐसे
भारतीय क्रेडिट कार्ड     1.8 %
विदेशी क्रेडिट कार्ड    2.8 %
डेबिट कार्ड (2000 रु. तक)    0.75 %
डेबिट कार्ड (1000 रु. तक)    1 %
इंटरनेट बैंकिंग    10 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन
सर्विस टैक्स    12.36 %

समय के हिसाब से बुक होंगे टिकट
ताजमहल की कैरिंग कैपेसिटी बेशक तय न हुई हो, लेकिन वेबसाइट पर टिकट बुक कराते समय चार टाइम स्लॉट के आधार पर बुकिंग हो रही है। हालांकि इसका ताज के दीदार से कोई लेना-देना नहीं। इससे पर्यटक भी भ्रमित हो रहे हैं। इसमें सुबह 9 बजे से पहले, सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 12 से अपराह्न 3 बजे तक और अपराह्न 3 बजे के बाद का समय भरा जा रहा है। अधिकतम 10 टिकट तक एक बार में बुक हो रहे हैं, जबकि बच्चों की अधिकतम संख्या 6 ही रहेगी।
विज्ञापन


पहले ही दिन सर्वर ने दिया धोखा
दोपहर में दिल्ली में पर्यटन मंत्री ने ई-टिकट की शुरुआत की, लेकिन पहले ही दिन आईआरसीटीसी की तैयारियां धरी रह गईं। शाम पांच बजे तक सर्वर टिकट की बुकिंग कर ही नहीं सका। टूर आपरेटरों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के प्रयास किए, लेकिन शाम सात बजे के बाद ही चुनिंदा लोग ही बुक करा पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें