फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान चालक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव घिटौली में मंगलवार की सुबह ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान चालक को करंट लग गया। आननफानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव घिटौली निवासी 40 वर्षीय विपिन चौहान ई-रिक्शा चलाते थे। मंगलवार की सुबह वह घर पर रिक्शा चार्ज कर रहे थे, चार्ज होने के बाद जब वह तार हटाने के लिए गए। तभी उन्हें करंट लग गया। करंट लगने के बाद विपिन बेसुध होकर जमीन पर गिर गए। जानकारी होने के बाद आननफानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें