फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
21एमएनपी-04-बेवर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिज? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। बेवर थाना क्षेत्र के गांव तारनदेव निवासी श्याम लाल (40) को सोमवार की रात जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद में बदमाशों ने ई-रिक्शा लूटने के बाद उसकी पिटाई की थी। इसी वजह से युवक की मौत हुई है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव तारनदेव निवासी श्याम लाल काफी समय से गाजियाबाद में लालकुआं के पास ई-रिक्शा चला रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने एक नया रिक्शा भी खरीदा था। शनिवार की शाम परिजनों को सूचना मिली कि बदमाशों ने उसकी पिटाई करने के बाद ई-रिक्शा लूट लिया है। जानकारी के बाद परिजन गाजियाबाद के एक अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। लेकिन अस्पताल में हड़ताल के चलते इलाज से आराम नहीं हुआ तो सोमवार की रात परिजन उसे मैनपुरी के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने श्याम लाल को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई अतर सिंह ने भी लूट के बाद पिटाई के चलते मौत की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें