फोटो 28 बेवर में बस स्टैंड चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
बेवर। बेवर के व्यस्ततम चौराहे पर निजी वाहनों, टेंपो आदि की मनमानी से बस स्टैंड चौराहे पर आए दिन जाम लग जाता है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है। बस स्टैंड चौराहे पर टेंपाे, टैक्सी, ई-रिक्शा खड़े होकर सवारियां भरने लगते हैं।
इसके चलते पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शाम के समय हथठेलों की संख्या बढ़ने से भी जाम की समस्या बढ़ जाती है। राजेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, मनोहर सिंह, दयानंद, रामशंकर, सुनील कुमार ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।