फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: नदी में धक्का देकर की थी ई-रिक्शा चालक की हत्या, सामने आई हैरान करने वाली वजह

Sat, 04 Feb 2023 07:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस हत्यारोपी का सहयोग करने वाले दो लोगों की तलाश कर रही है। बताया गया है कि शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हुआ था। 
 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर नगरिया निवासी वीरेंद्र कुमार की हत्या नदी में धक्का देकर की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गांव नगला बरी के पास बने यात्री प्रतीक्षालय के पास से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र आकाश ने पिता की हत्या करने का मुकदमा बृहस्पतिवार को सूरतराम निवासी रजकोट थाना रिजोर के खिलाफ दर्ज कराया था। मामले का खुलासा करने के लिए इंटेलीजेंस टीम प्रभारी शंभूनाथ मिश्रा और थाना पुलिस को लगाया गया। दोनों टीमों ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि वीरेंद्र ई-रिक्शा में वीएस मशीनरी स्टोर एटा से प्लंबरिंग का सामान लेकर रिजोर के विजेंद्र सिंह की दुकान पर जा रहे थे। सूरतराम का ऑटो खराब हो गया था। इसलिए वह भी घर जाने के लिए वीरेंद्र के साथ उसके ई-रिक्शा में बैठ गया। दोनों पूर्व से परिचित थे और दोनों ही भाड़े पर ई-रिक्शा व ऑटो से सवारी आदि ढोने का कार्य करते थे।
विज्ञापन


दोनों ने शहर में शराब पी। रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में दोनों में गालीगलौज तथा हाथापाई हो गई, जिसके बाद सूरतराम ने वीरेंद्र को ईशन नदी में धक्का दे दिया। पकड़े जाने के भय से ई-रिक्शा लेकर जाने लगा, जो खराब हो गया।
इस पर अपने बहनोई दिनेश निवासी सिकंदरपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद के पास मदद के लिए फोन किया। बहनोई व उसके गांव के साथी सुनील आए और ई-रिक्शा को रस्सी से बांधकर अपने घर के पास सिकंदरपुर ले गए। वहां इसे चार्जिंग पर लगा दिया। फरार दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें