फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार दोस्तों पर बोला हमला, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, ये थी वजह

Sat, 04 Jan 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ई-रिक्शा चालक ने मालिक और अपने दोस्तों को बुलाकर बाइक सवार दोस्तों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

 
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर पर हंगामा हुआ। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने मालिक और अपने दोस्तों को बुलाकर बाइक सवार दोस्तों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जान बचाने के लिए वह एक अपार्टमेंट में घुस गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 20 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


ताजगंज के ताज रायल अपार्टमेंट निवासी आकाश ने आरोप लगाया कि वह बृहस्पतिवार रात अपने दोस्त शिवांग शर्मा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अपार्टमेंट के बाहर बाइक में ई-रिक्शा से टक्कर लग गई। उन्होंने विरोध किया तो चालक ने अपने मालिक को बुला लिया। वह अपने कई साथियों के साथ आया। नुकसान की भरपाई करने के लिए कहने लगा।

मना करने पर नगला मेवाती के अबरार, मुन्ना, अनस, आसिफ सहित 15 लोग आ गए। पिटाई करने लगे। वह जान बचाने के लिए अपार्टमेंट के अंदर भागे। आरोपी अपार्टमेंट में घुस आए। वहां भी पिटाई की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें