फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: योग करने वाले 14 हजार से अधिक को दिए ई-प्रमाणपत्र

Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीमए मेधा रूपम ने योग प्रतिभागिता ई-प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। लोगों ने उत्साह के साथ योग किया और योग प्रतिभागिता ई-प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों के हस्ताक्षरों से जारी ई-प्रमाणपत्र मेल के माध्यम से प्राप्त किया। 21 जून की मध्यरात्रि तक 14 हजार से अधिक लोगों ने कार्यक्रम करने के बाद योग ई-प्रमाणपत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन

इस अनूठे कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि पूरा तकनीकी प्लेटफ़ॉर्म जिलाधिकारी कार्यालय में ही विकसित किया गया और यह पहली बार है जब जनपद में इस प्रकार की डिजिटल व्यवस्था पूरी तरह स्थानीय स्तर पर लागू की गई। योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र कार्यक्रम जनपद की एक मॉडल पहल बना है। संवाद



योग शिक्षक को किया गया सम्मानित

कासगंज। ऋषि भगवान योग वाटिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुए कार्यक्रम में योगाचार्य राकेश माहेश्वरी एवं कार्यक्रम संयोजक कैलाशचंद्र कावरा को योग साधकों ने पट्टिका ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। योग वाटिका में योगाचार्य राकेश माहेश्वरी विगत तीन वर्षों से निरंतर योग अभ्यास करा रहे हैं। योगाचार्य राकेश माहेश्वरी ने योग साधकों को योग का महत्व बताते हुए कहा कि प्रतिदिन योग निरंतर रूप से किया जाए तो इसके सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इस दौरान रविकांत माहेश्वरी, रमेश चंद्र साहू, लाल सिंह वर्मा, रमेश चंद्र अग्रवाल, हरिवंश झंवर, अजय राठी, विकास कावरा, सुरेंद्र माहेश्वरी, दीवारीलाल, महेश मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें