फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन के समय में सोमवार से होगा परिवर्तन, जानिए नई व्यवस्था

Sun, 20 Jun 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

साप्ताहांत कर्फ्यू के कारण द्वारिकाधीश मंदिर के पट रविवार को भी बंद रहेंगे। सोमवार सुबह से दर्शन की नई व्यवस्था प्रभावी होगी। 
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शनों के समय में 21 जून से परिवर्तन होगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर के प्रात: काल श्रंगार और ग्वाल के दर्शन प्रात: 8.10 से 8.40 तक और राजभोग के दर्शन प्रात: काल 10 से 11 बजे तक होंगे। इसी प्रकार शाम को भोग संध्या आरती के दर्शन 4.40 से 5 बजे तक और शयन के दर्शन शाम को 6 से 7 तक खुलेंगे। दर्शनों की यह व्यवस्था 21 जून से प्रभावी होगी। 

विज्ञापन


मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के लॉकडाउन में दी गई छूट के कारण मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन उत्तर प्रदेश सरकार की संपूर्ण गाइडलाइन का पालन करते हुए ही किया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्वालुओं से अपील है कि वह मास्क लगाकर ही मंदिर में प्रवेश करें और कोरोना की गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें