फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जीमंडी में गिरा विद्युत पोल

विज्ञापन
19एमएनपी-35-बेवर में विद्युत पोल टूटने से गिरी केवल - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। सब्जी मंडी में शनिवार को विद्युत पोल अचानक गिर गया। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पोल गिरने से आधा दर्जन लोग तारों की चपेट में आने से बच गए। एक दूधिया चपेट में आ गया।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर दो बजे सब्जीमंडी में ट्रांसफार्मर संख्या एक के सामने खड़ा विद्युत पोल अचानक गिर गया। बाजार बंदी के कारण बाजार में भीड़ कम थी। बाजार में मुख्य सड़क से गुजर रहे आधा दर्जन लोग विद्युत पोल पर पड़ी मैन लाइनों की चपेट में आ गए। दूधिया प्रेमपाल यादव निवासी घुटारा साइकिल समेत तारों में फंस गए।
जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला। दुकानदारों द्वारा तत्काल ही मामले की सूचना विद्युत उपकेंद्र पर दी। जिसके बाद आपूर्ति बंद हुई। विद्युत पोल गिरने का कारण पोल पर अत्यधिक विद्युत केबिलों का लगा होना बताया गया। पास में ही एक अन्य विद्युत पोल भी गिरासू हालात में है।
विज्ञापन

आपूर्ति हो गई बंद
पोल गिरने से सब्जी मंडी, काजीटोला, पुराना बाजार, आंशिक इटावा रोड और जीटी रोड की आपूर्ति बंद हो गई। जेई रजनीकंात राय ने बताया कर्मचारी काम कर रहे हैं। शाम तक पूरे इलाके की आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें