फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: द्वादश ज्योतिर्लिंग बने श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा और भक्ति का केंद्र

Fri, 20 Dec 2024 01:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा प्रांतीय मेला मार्गशीर्ष शूकरक्षेत्र सोरोंजी में द्वादश ज्योतिर्लिंग के भव्य मंदिर लगाए गए हैं। भारत के कोने कोने में स्थित ये ज्योतिर्लिंग सदियों से भारतीय जन समुदाय की आस्था और श्रद्धा के केंद्र रहे हैं। इन्हीं के साक्षात स्वरूपों को सोरोंजी मेले में पहली बार लगाया गया है।
विज्ञापन

इनमें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, बैद्यनाथ, भीमाशंकर, रामेश्वरम्, नागेश्वर, विश्वनाथ, त्रयम्बकेश्वर, केदारनाथ, घृष्णेश्वर के भव्य मंदिर सजाए गए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष रामेश्वर दायल मेहरे, वराह मंदिर स्वामी विदेहानंद गिरी, उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, पूर्व प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार तिवारी, विनोद गुप्ता ने द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। वहीं दूर दूर के जनपदों से आए श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान संस्था की बीके करुणा, बीके सीमा, बीके रूबी, बीके हिमानी, लक्ष्मी तायल, हरदयाल, हिमांशू, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें