फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जल्दी से भर दें बिजली का बकाया बिल, डीवीवीएनएल ने की कार्रवाई की तैयारी; 73 हजार उपभोक्ताओं को दिया नोटिस

Fri, 10 Jul 2026 10:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डीवीवीएनएल ने लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले 73 हजार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। निर्धारित समय में भुगतान नहीं करने पर आरसी जारी करने समेत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
डीवीवीएनएल - फोटो : शोसल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले बकायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने करीब 73 हजार उपभोक्ताओं को चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं, जिन्होंने कई बार चेतावनी के बावजूद बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां


स्मार्ट मीटरों पर विवाद के बाद विभाग ने निचले स्तर पर बिजली कनेक्शन काटने के अधिकार अफसरों से छीन लिए थे। इसकी वजह से अफसर बकायेदारों पर सख्ती नहीं कर पा रहे। अब विभाग ने राजस्व वसूली की कवायद को तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, इन 73 हजार उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का राजस्व बकाया है, जिससे विभाग को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल


नोटिस के माध्यम से उपभोक्ताओं को एक निश्चित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत बिल जमा करने की चेतावनी दी गई है। यदि निर्धारित अवधि के भीतर उपभोक्ता बिल जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ आरसी (राजस्व वसूली) जारी करने से लेकर अन्य सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि कई उपभोक्ताओं को नोटिस व एसएमएस के माध्यम से बिल जमा कराने के रिमाइंडर भेजे जा रहे हैं। इसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ये भी पढ़ें -  UP: घोड़े को पकड़ने के नाम पर क्रूरता, निगम कर्मियों ने इस कदर कसा फंदा; बेहोश हुआ बेजुबान

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें