फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीवीवीएनएल ने 8 जिलों में लगाए 10 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
फोटो। 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य दिखाते डीवीवीएनएल के एमडी नीतीश कुमार।
विज्ञापन
आगरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) आगरा ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते हुए आठ जनपदों में 10 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर स्थापित करने का लक्ष्य पूरा किया है।
विज्ञापन

डीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार ने मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्युत निगमों को हाईटेक बनाया जा रहा है। पुराने मीटरों को हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और अनावश्यक विवादों में कमी आएगी। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मोबाइल एप के माध्यम से भी बिजली खपत की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कार्यदायी संस्था मैसर्स जीएमआर की सराहना की। इस मौके पर निदेशक वाणिज्य अजय अग्रवाल, सिद्धार्थ मिश्रा, मनोज कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें