फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में देरी पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में देरी पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर शीघ्र सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती का काम पिछले एक महीने से किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक के बार-बार आदेश जारी करने के बाद भी प्रधानाचार्य कक्ष निरीक्षकों की सूची ड्यूटी कार्ड के साथ उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी नहीं हो पा रही हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में देरी पर नाराजगी प्रकट की है।
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 23 मार्च को जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेज आदेश जारी किए हैं कि शीघ्र कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी का कार्य पूरा किया जाए। जो प्रधानाचार्य देरी कर रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाए। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के पत्र प्राप्त होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र कक्ष निरीक्षकों की सूची ड्यूटी कार्ड के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कब-कब जारी हुआ आदेश
10 फरवरी 2021
01 मार्च 2021
20 मार्च 2021
पूर्व में तीन बार प्रधानाचार्यों को कक्ष निरीक्षकों की सूची और ड्यूटी प्रपत्र के लिए पत्र जारी किए जा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रधानाचार्य ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बार यदि सूची और ड्यूटी कार्ड उपलब्ध नहीं कराए तो कार्रवाई निश्चित है।
विज्ञापन

मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें