फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेड पे के अनुसार नहीं लगीं मतदान कार्मिकों की ड्यूटियां, उलझन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पंचायत चुनाव में मतदान कराने के लिए कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। कार्मिक प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी हैं। कार्मिकों की जब ड्यूटियां आईं हैं तो फिर एक उलझन सामने आई है। निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर द्वारा स्वत: ही ड्यूटियों का आवंटन किया गया है जिससे व्यवस्थित रूप से ड्यूृटियां नहीं लग पाईं। सीनियर जूनियर हो गए हैं तो जूनियर पीठासीन अधिकारी बना दिए गए हैं। तमाम ऐसे कार्मिक सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

आयोग ने निर्देश जारी किए थे कि ग्रेड पे के आधार पर कार्मिकों की ड्यूटी मतदान के लिए लगाई जाए। जिसका ग्रेड पे अधिक हो उसे पीठासीन अधिकारी बनाया जाए और कम ग्रेड पे वालों को क्रमश: मतदान अधिकारी के रूप में तैनात किया जाए, लेकिन सॉफ्टवेयर के कारण अनियमितता हो गई। जो कम ग्रेड पे वाले कार्मिक थे वे पीठासीन अधिकारी बन गए हैं। इसे लेकर कर्मचारियों में उलझन भी है क्योंकि जूनियर कर्मचारियों को सीनियर का दायित्व दे दिया गया है। अंदरखाने कार्मिकों में इसे लेकर कुंठा भी है। तभी तो कार्मिकों ने अफसरों को इस अनदेखी से अवगत कराते हुए सूचना धीमे धीमे सार्वजनिक कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें