फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Admission: वेब पंजीकरण के दौरान कॉलेज के साथ विषय भी चुनना होगा, ये हैं नए नियम

Sat, 20 May 2023 01:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद मेजर व माइनर विषयों को चुनने में सामंजस्य न होने से परीक्षा के दौरान कठिनाई आ रही है। इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में वेब पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को मेजर व माइनर विषयों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन आवासीय इकाई के संस्थानों के साथ संबद्ध कॉलेजों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इस संबंध में शनिवार को प्रवेश समिति की बैठक होनी है। विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में कुछ सुधार किया गया है। विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में वेब पंजीकरण कराने के दौरान ही कोर्स व कॉलेजों के साथ विषयों का भी विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन


विषय चुनने का विकल्प विद्यार्थियों को पहली बार दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद मेजर व माइनर विषयों को चुनने में सामंजस्य न होने से परीक्षा के दौरान कठिनाई आ रही है। इस बार की प्रवेश प्रक्रिया में वेब पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को मेजर व माइनर विषयों को चुनने का विकल्प दिया जाएगा। कॉलेज प्रवेश के समय मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को उनके पसंदीदा चुने हुए विषयों को दे सकेंगे।

ये भी पढ़ें - बारिश की एक भी बूंद नहीं होगी बर्बाद: मुगलों की प्राचीन जल प्रणाली के आगे आज की इंजीनियरिंग भी फेल

वेब पंजीकरण की प्रक्रिया भी आसान की

प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि वेब पंजीकरण की प्रक्रिया भी इस बार आसान कर दी गई है। विद्यार्थी अपने मोबाइल से ही वेब पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकरण करते समय ही ऑनलाइन फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया अपनानी होगी। वहीं, विद्यार्थियों को अपने प्रमाणपत्र अपलोड नहीं करने होंगे। उन्हें प्राप्तांक प्रतिशत लिखना होगा और शपथपत्र भरना होगा कि उनकी ओर से दी गई जानकारी सही है।

कॉलेज परिवर्तन के लिए 15 दिन का समय

विद्यार्थी यदि किसी कॉलेज में प्रवेश ले लेते हैं, जो उन्हें अपना कॉलेज परिवर्तन करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। फीस जमा करने के बाद भी वह दूसरे कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें