फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर ने ऑटो और कार को रौंदा, चालक की मौत

Sun, 25 Jan 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली(आगरा)। थाना क्षेत्र के मुड़ी रोड पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खंदौली से मुड़ी रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ऑटो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की माैत हो गई, जबकि कार सवार भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन

हादसा सुबह नाै बजे करीब हुआ। खंदौली निवासी चालीस वर्षीय मौसिम ऑटो चालक था। पुलिस के अनुसार, वह सवारियों को उतारने के बाद वापस खंदौली लौट रहा था। मुड़ी रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उसके ऑटो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। मौसिम की माैके पर ही माैत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने माैसिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे के बाद डंपर लेकर जा रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी खंदाैली ने बताया हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है। गनीमत रही ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। ऑटो में सवारियां होतीं, तो हादसा भयावह हो सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें