फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वागत द्वार से टकराया डंपर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के गांव बांसी में शनिवार सुबह डंपर स्वागत द्वार से टकरा गया। टक्कर लगने के बाद गेट डंपर के ऊपर गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। चालक भट्ठा पर मिट्ठी डालने के लिए जा रहा था। पुलिस घटना के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद बदायूं थाना कादरचौक के गांव सिसौरा निवासी जगवीर (25) पुत्र मदनलाल गंजडुंडवारा क्षेत्र में संचालित एक भट्ठा पर डंपर चलाता था। वह शनिवार की सुबह 6 लेकर सिढ़पुरा–गंजडुंडवारा मार्ग पर एक ईंट भट्ठा के लिए मिट्टी लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव बांसी के पास सड़क किनारे बने स्वागत द्वार से डंपर का पीछे का हिस्सा टकरा गया। डंपर के पीछे का हिस्सा प्रेशर से बंद नही हुआ था। तेज आवाज के साथ द्वार डंपर के केबिन पर गिर पड़ा और चालक केबिन में दब गया। घटना के बाद राहगीर व आस-पास लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिढ़पुरा व गंजडुंडवारा पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकाला गया। पुलिस चालक को लेकर गंजडुंडवारा के सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पटियाली तहसीलदार व सीओ मौके पर पहुंच गए। सीओ संदीप वर्मा ने हादसे में डंपर चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें