फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बहन की डोली उठने से पहले भाई की उठी अर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य इलाके में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बहन की बरात आने से ठीक पहले हुए हादसे में भाई की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शादी की तैयारियों से गुलजार घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम राजा रिजोला निवासी प्रेमचंद्र मिश्रा की पुत्री शिखा की शनिवार को फर्रुखाबाद से बरात आनी थी। शुक्रवार शाम तक घर में भोजन और दावत का दौर चल रहा था। दावत समाप्त होने के बाद पूरी बेलने वाली मजदूर महिलाओं को पटियाली छोड़ने के लिए उनका पुत्र रामजी गांव का टेंपो लेकर गया। वापसी के दौरान ग्राम लधौली और नरेठी के बीच एक ट्रैक्टर से टेंपो की भिड़ंत हो गई।
हादसे में टेंपो चालक और रामजी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां रामजी की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उपचार के लिए बाहर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में चीख.पुकार मच गई। जहां शनिवार को शिखा की डोली उठनी थी, वहां भाई की अर्थी उठ जाने से पूरा गांव गम में डूब गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें