फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे की दहशत के चलते छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीटीसी की छात्रा ने शोहदे की दहशत के चलते स्कूल जाना छोड़ दिया है, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आरोपी व साथियों के खिलाफ छेड़छाड़, जानलेवा हमला सहित पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच की बात कहकर पीड़ित को लौटा देती है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति कोतवाली में न्याय के लिए चक्कर काट रहा है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। बताया कि चार मार्च को उनकी बेटी कॉलेज मार्कशीट लेने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में गांव घिटौली निवासी नामजद व उसके साथियों ने रोक लिया। पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। छह मार्च को जब वह खेत में बरसीम काटने गया तो उसकी तमंचा के बट से पिटाई की गई। 18 मार्च को नामजद लोगों ने पुत्र की पिटाई की ओर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की।
आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों के खिलाफ पांच मामले दर्ज हो चुके हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ना तो दूर दबिश तक नहीं दे रही है। पीड़ित ने बताया कि शोहदे व उसके साथियों के खौफ से वह लोग घर में कैद होकर रह गए हैं। आरोपी उनके साथ कोई बड़ी घटना अंजाम दे सकते हैं। शोहदे के खौफ के चलते पुत्री ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। वहीं परिवार के अन्य बच्चे भी स्कूल जाने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें