फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोरों कटरा में पानी न आने पर खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन करते शाहगंज के लोग
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज में वार्ड संख्या 26 सोरों कटरा की कुरैशियान मस्जिद वाली बस्ती में एक माह से पानी नहीं आ रहा है। भीषण गर्मी में परेशान लोगों ने सोमवार को शाहगंज स्थित जलकल कार्यालय पर खाली मटके और बर्तन लेकर प्रदर्शन किया और पानी की आपूर्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने जलकल कार्यालय पर नारेबाजी की। अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने कहा कि एक माह से लोग परेशान हैं और इंजीनियर सुनवाई नहीं कर रहे है। समस्या का समाधान न हुआ तो आंदोलन करेंगे। उन्होंने मौके पर ही अभियंता से वार्ता की और पानी देने की मांग की। इस दौरान बंटी रंगरेज, फरमान कुरैशी, जाकिर हुसैन, साकिर हुसैन, शकील अहमद, मयंक यादव, रिहान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें