आगरा। आईपीएल 2026 में दीपक चाहर ने अपनी पुरानी स्विंग गेंदबाजी की याद दिलाते हुए शानदार वापसी के संकेत दिए। मुंबई इंडियंस के इस तेज गेंदबाज ने मुकाबले की शुरुआत में ही विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट कर सनसनी फैला दी।
चाहर ने कुछ ही देर बाद देवत्त को भी अपना शिकार बनाते हुए आरसीबी के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह झकझोर दिया। पावरप्ले में दो बड़े विकेट लेकर उन्होंने मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत दिलाई और मैच का मोमेंटम अपनी टीम के पक्ष में कर दिया। दीपक चाहर के पिता और कोच लोकेंद्र चाहर ने कहा कि दीपक ने मैच में अच्छी शुरुआत दिलाई। उसने जिस तरह से टॉप ऑर्डर को आउट किया। वह उसकी मेहनत और आत्मविश्वास को दिखाता है।