फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंटवारे में मिले खेत में रोपाई नहीं करने दे रहे विपक्षी

Tue, 15 Jul 2025 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला चैनी के रहने वाले किसान ब्रजराज सिंह को विपक्षी बंटवारे में मिली भूमि पर धान की रोपाई नहीं करने दे रहे हैं। आरोपी जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने रविवार को थाने में शिकायत देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगला चैनी के रहने वाले ब्रजपाल ने बताया कि वर्ष 2003 में हुए बंटवारे के बाद वह अपने हिस्से की जगह पर काबिज हैं। रविवार को वह ट्रैक्टर से खेत की जोताई कराने आए थे। तभी विपक्षी परिजन वहां आए और खेत पर कब्जा करने के लिए काम रुकवा दिया। ट्रैक्टर चालक को गाली गलौज करते हुए वहां से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उन्हें धमकाते हैं। खेत में धान की पौध पड़ी हुई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें