फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देखरेख के अभाव में बस स्टैंड बना चरागाह

Thu, 09 May 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन



बरनाहल में बस स्टैंड से बसों का संचालन न होने से चरागाह में तब्दील हो गया है। शाम होते ही अराजकतत्व बस स्टैंड पर एकत्रित हो जाते है। निगम कर्मियों के लिए बने कमरे के दरवाजे खिड़कियां और यात्रियों के लिए कुर्सियां बैंचें अराजकतत्व उखाड़ ले गए हैं।

बरनाहल मैनपुरी मार्ग पर मुरादपुर के समीप 2005 में सपा सरकार में बस स्टैंड का निर्माण कराया गया था। उस समय 16 बसों का संचालन बरनाहल के लिए होता था। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का आवागमन रहता था। अब
विज्ञापन


बस स्टैंड खंडहर में तब्दील हो गया है। लोग जानवरों को बस स्टैंड परिसर में ही चराते हंै। लोगों ने परिसर में ही बालू गिट्टी रख ली है। शाम होते ही अराजकतत्वंों का बस स्टैंड पर जमावड़ा हो जाता है।
विज्ञापन


सपा शासन में बरनाहल के लिए दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, इटावा, करहल से 16 बसें मुहैया कराई गई थीं। वर्तमान समय में एक बस बरनाहल से दिल्ली के लिए संचालित हो रही है। लेकिन बस स्टैंड बदहाल होने के कारण बस स्टैंड पर बस नहीं जाती हैं। प्रियांक यादव, बंटू यादव, मनीष गुप्ता, पवन यादव, दीपू यादव, विकास यादव, राकेश कुमार, शाहआलम ने डीएम से बस स्टैंड चालू कराने की मंाग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें