फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 80 लाख से बना भवन बिना जांच कर लिया हैंडओवर

Thu, 09 May 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला संयुक्त चिकित्सालय में 80 लाख की लागत से 30 शैया आईसीयू पीडियाट्रिक वार्ड का निर्माण कराया गया है। विभाग ने कार्यदायी संस्था से इस भवन को बिना किसी जांच के मिलीभगत कर अपने हाथ में ले लिया। भवन में अभी मरीज भर्ती होना भी शुरू नहीं हुए कि भवन पहले से ही मरम्मत मांगने लगा। मानकों की अनदेखी कर बनाए गए भवन में कई जगह सीलन आ चुकी है तो कहीं पेंट उखड़ रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में बच्चों को बेहतर उपचार देने के लिए 32 बेड के दो वार्ड बनवाए गए है। ये वार्ड आईसीयू के रूप में प्रयुक्त किए जाएंगे। इन वार्डों का निर्माण एक निजी संस्था द्वारा कराया गया है। संस्था से सीएमएस ने एक महीने पहले इन दोनों वार्डों के भवन को अपनी देख रेख में ले लिया है। सीएमएस ने अपने अधीन भवन लेने से पहले उसकी सही ढंग से जांच नहीं की। इसके चलते भवन में स्वास्थ्य कार्य शुरू होने से पहले ही भवन मरम्मत कार्य मांगने लगा है।
विज्ञापन

भवन में पानी की निकासी के लिए पाइप नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते भवन में चाराें तरफ से पानी गिर रहा है इससे पूरे नए भवन में सीलन आना शुरू हो गई है। भवन का प्लास्टर और डिस्टेंपर गिरने लगा है। अभी भवन में आईसीयू के बेड भी नहीं रखे जा सके हैं और भवन मरम्मत मांगने लगा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो कार्यदायी संस्था से विभागीय अधिकारियों ने सांठ-गांठ कर भवन को अपने अधीन ले लिया है।


ऑक्सीजन की सप्लाई लाइन भी हो रही बाधित
भवन में ऑक्सीजन सप्लाई की लाइन भी कार्यदायी संस्था की ओर से बिछाई गई है। इस लाइन में घटिया किस्म के पाइपों का प्रयोग किया गया है। इसके चलते यहां ऑक्सीजन की सप्लाई भी सहीं ढंग से नहीं पहुंच पा रही है। एक विभागीय अधिकारी ने बताया कि पाइप सही ढंग से नहीं बिछाए गए हैं इसके चलते इस प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन



भवन को जांच के बाद ही अपने अधिकार में लिया गया था। तब किसी प्रकार की सीलन और अन्य कोई दिक्कत नहीं थी। यदि कहीं दक्कत है तो इसकी पुन: जांच कराई जाएगी। - डॉ. मदनलाल, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें