फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जानकारी के अभाव में खिलाड़ी को नहीं मिल रहा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खिलाड़ियों को आर्थिक संबल देने के लिए चलाई जा रही एकलव्य खेल निधि योजना का लाभ जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में खिलाड़ी नहीं उठा पा रहे हैं। योजना के तहत खिलाड़ियों को खेल उपकरण और डाइट पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद सरल है। खिलाड़ी उत्तर प्रदेश खेल विभाग के आधिकारिक एप के जरिये योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खिलाड़ी को अपने खेल से संबंधित जिला संघ के सचिव का प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, बैंक खाते की जानकारी और अन्य जरूरी कागज अपलोड करने होते हैं। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर स्वीकृति के बाद योजना की धनराशि सीधे खिलाड़ी के बैंक खाते में भेज दी जाती है।
यह योजना उन उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी है, जो संसाधनों के अभाव में अपने खेल पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते। खेल उपकरण, आहार और अभ्यास से जुड़े खर्च इस योजना के तहत वहन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें