फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सीनियर जिला क्रिकेट लीग में टीम-बी और टीम-डी की जीत

विज्ञापन
सीनियर जिला क्रिकेट लीग
विज्ञापन
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के तत्वावधान में उड़ान क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए सीनियर जिला क्रिकेट लीग के मुकाबलों में टीम बी और टीम डी ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में टीम बी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 50 ओवर में टीम बी ने पांच विकेट खोकर 341 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मयंक तिवारी ने शानदार 128 रनों की शतकीय पारी खेली। लवकुश ने 57 और कृष्णा ने 51 रनों का योगदान दिया। टीम ए की ओर से अशोक, मयंक शर्मा और सौरभ ने क्रमशः एक-एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए 166 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए हिमांशु ने 39 और शिवम ने 22 रन बनाए। टीम बी की ओर से भरत और अभय ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मुदित, एकलव्य और विपिन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। शानदार शतकीय पारी के लिए मयंक तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


एक अन्य मुकाबले में अवंतीबाई क्रिकेट मैदान पर टीम डी ने टीम सी को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम डी ने 271 रन बनाए। अमित ने 58, जीतू ने 44, गौरव ने 31 और योगेश ने 28 रनों का योगदान दिया। टीम सी की ओर से शुभम, सौरव और शिखर ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम सी 208 रनों पर ऑल आउट हो गई। ध्रुव ने 80 और अरमान ने 33 रनों की पारी खेली। टीम डी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए गोपाल ने पांच और जीतू ने तीन विकेट चटकाए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोपाल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें