फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुनाफे का ऐसा लालच...नौकरी के साथ गवां दी जीवनभर की कमाई, दोस्त निकला दगेबाज

Sat, 21 Dec 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

दोस्त के झांसे में आकर एक युवक ने नौकरी ही नहीं, बल्कि अपने जीवनभर की कमाई भी गवां दी। रकम वापस मांगने पर उसे धमकी मिल रही है, जिससे पीड़ित दहशत में है। 

 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अधिक मुनाफे के चक्कर में दोस्तों पर भरोसा कर नौकरी छोड़ दी। दवाओं के व्यापार में उनके साथ शामिल होने के लिए 6.72 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने जब व्यापार नहीं किया तो युवक ने रुपयों की मांग की। इस पर आरोपियों ने पिटाई कर जेब में रखे 7 हजार रुपये भी निकाल लिए। 3 लाख रुपये और देने की मांग कर डाली। तब से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


 

मधुनगर निवासी रोहित पांडे मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया कि वह पहले उत्तराखंड में एक अंग्रेजी अखबार में नौकरी करते थे। एक साल पहले मधुनगर निवासी अमित शर्मा, संतोष शर्मा और सौरभ शर्मा ने उन्हें दवाओं को व्यापार कर अच्छे मुनाफे का लालच दिया। शाहगंज आरोपियों ने शाहगंज में अपने एक रिश्तेदार मयंक उपाध्याय से मिलाया। व्यापार में हिस्सेदारी देने के बहाने से 6.72 लाख रुपये मयंक को दिलवा दिए।

आरोपियों ने व्यापार शुरू नहीं किया। रकम वापस मांगी तो अमित मयंक के घर ले गया। उसके परिजन ने दो महीने में वापस देने का वायदा किया था। इसके बाद भी नहीं दिए। 8 नवंबर को बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। 21 नवंबर को आरोपियों ने और 3 लाख रुपये की फोन कर मांग की।
विज्ञापन

मना करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। वह डर से आरोपियों से मिलने सेवला पहुंच गए। वहां पर मारपीट कर जेब में रखे 7 हजार रुपये भी निकाल लिए। तब से वह और उनका परिवार दहशत में है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें