फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिल्डर प्रखर गर्ग की बढ़ेंगी मुश्किलें, ईडी के छापे के बाद अब खुलेंगे पुराने केस; पुलिस जुटाएगी साक्ष्य

Sat, 21 Dec 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बांके बिहारी मंदिर के कॉरीडोर के लिए 510 करोड़ का शपथपत्र दाखिल करने वाले बिल्डर प्रखर गर्ग की मुश्किलें अब बढ़ने जा रही हैं। ईडी के छापे के बाद  कमिश्नरेट पुलिस भी बिल्डर पर दर्ज मुकदमों में आरोपपत्र लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
प्रखर गर्ग के घर ईडी का छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के चर्चित बिल्डर प्रखर गर्ग पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद कमिश्नरेट पुलिस भी दर्ज मुकदमों में आरोपपत्र लगाने की तैयारी कर रही है। थाना कमला नगर पुलिस ने ईडी की ओर से जब्त संपत्तियों का अवैध तरीके से साैदा करने के मुकदमे में साक्ष्य जुटा लिए हैं। विवेचना भी पूरी कर ली है। जल्द ही कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी है।

विज्ञापन

कमला नगर एफ ब्लाक निवासी होटल व्यवसायी सुभाष शर्मा ने 30 दिसंबर 2023 को केस दर्ज कराया था। इसमें प्रखर गर्ग के साथ उनकी पत्नी राखी गर्ग, कल्पतरू मोटल्स के दीपक कपूरिया, विश्वनाथ प्रताप सिंह, नोवा होटल की स्वामी नीतू कुशवाह, अनुज सिंह को नामजद किया। आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में न्यू आगरा बाईपास स्थित मैरिज होम 80 लाख रुपये में बेचा था। प्रखर गर्ग ने इसमें शाेरूम बनाकर किराए पर उठा दिया। 

 

होटल व्यवसायी से कहा था कि रकम कुछ समय बाद देगा। जब तक रकम उसके पास है, वह ब्याज देता रहेगा। वर्ष 2020-21 में प्रखर गर्ग ने ब्याज देना बंद कर दिया। वर्ष 2022 में संजय प्लेस स्थित होटल नोवा और सिकंदरा के आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 11 में 165 वर्ग मीटर का एक भूखंड का उनसे सौदा किया। दोनों संपत्तियों में कल्पतरू समूह की साझीदारी होने के कारण ईडी ने जब्त कर रखी थीं। 

 
विज्ञापन

मगर, इस बारे में उन्हें नहीं बताया गया। भूखंड का मार्च 2022 में 85 लाख में सौदा करा दिया। इसके साथ साजिश के तहत संजय प्लेस स्थित नोवा होटल का 2.19 करोड़ रुपये में सौदा कर दिया। होटल खरीदने के पांच दिन बाद ईडी की टीम ने होटल पर नोटिस चस्पा कर दिया। तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। इस पर उन्होंने केस दर्ज कराया। इसमें धोखाधडी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करना, आपराधिक षडयंत्र की धारा लगाई गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें