फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSS पिटाई केस: डीआरएम कार्यालय पर हंगामा, ट्रैक पर जान देने के लिए दाैड़ीं रेलवे अफसर की बहनें; मची अफरातफरी

Tue, 14 Jul 2026 03:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ जवानों द्वारा डिप्टी स्टेशन अधीक्षक की पिटाई के विरोध में हंगामा जारी है। डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन के दाैरान डीएसएस के परिजनों ने रेलवे ट्रैक पर जान देने की कोशिश की। 
विज्ञापन
ट्रैक पर बैठी महिला को हटाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ जवानों द्वारा डीएसएस की पिटाई करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को डीआरएम कार्यालय पर चल रहे स्टेशन मास्टर संगठन के प्रदर्शन के दाैरान एक घटनाक्रम से अफरातफरी की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन


http://

डीएसएस नरेंद्र चाहर की बहन नीतू और राजेश ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक की ओर दाैड़ पड़ीं। उनके अचानक ट्रैक की तरफ भागने से माैके पर माैजूद प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


दोनों ट्रैक पर कूदने ही वाली थीं कि मौके पर मौजूद परिजन और कुछ प्रदर्शनकारी तुरंत उनकी ओर दौड़े और उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच आरपीएफ कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद दोनों को ट्रैक से दूर लाया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


इस घटना के दौरान कुछ देर के लिए पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारी लगातार दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ और रेलवे प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें