फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों बोले, उनसे मिले बगैर ही कैसे दर्ज हो गए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। विकास खंड क्षेत्र के गांव बसैत में शुक्रवार को राशन वितरण में धांधली की शिकायत पर जांच करने के लिए अधिकारी पहुंचे। उनके सामने ग्रामीणों ने पूर्ति निरीक्षक पर बिना मिले ही बयान दर्ज करने का आरोप लगाया है। इसके बाद अधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन

बीते चार जून को बसैत के ग्रामीणों ने राशन डीलर बलवीर द्वारा कम राशन देने की शिकायत की थी। मामले में जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान ने पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। मामले में पूर्ति निरीक्षक ने जांच भी कर ली थी। इसके बाद शुक्रवार को उप जिलाधिकारी किशनी रामसकल मौर्य और जिला पूर्ति अधिकारी यूआर खान गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पूर्ति निरीक्षक ने उनसे कोई बयान नहीं लिए। खुद ही ये बयान उनसे मिले बिना ही लिखे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर डीलर से मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम के सामने भी कम राशन मिलने की बात कही। इसके बाद जांच अधिकारी लौट गए। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि ग्रामीणों से बातचीत के बाद ही बयान दर्ज किए गए हैं। अब ग्रामीण अपने बयान से मुकर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें