फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पिता ने नाबालिग बेटी को बेरहमी से पीटा, मरा समझ झाड़ियां में फेंककर फरार

Fri, 28 Sep 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एक शराबी पिता की हैवानियत सामने आई है। शराब के नशे में धुत पिता ने नाबालिग बेटी को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। जब किशोरी बेसुध हो गई तो आरोपी उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। 
विज्ञापन


घटना पिनाहट ब्लॉक के गांव नाहर सिंह पुरा में हुई। गांव का दशरथ शराब पीने का आदी है। गुरुवार शाम को भी उसने जमकर शराब पी। इसके बाद नशे में धुत दशरथ ने अपनी नाबालिग बेटी रूबी को बेरहमी से पीटा। 

पिटाई से जब किशोरी बेसुध हो गई तो आरोपी उसे गांव के बाहर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। आरोपी की पत्नी मलुआ देवी आवासीय विद्यालय में रसोइया है। घटना के वक्त वो अन्य बच्चों के साथ हॉस्टल में थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को झाड़ियों में मिली किशोरी

जब मलुआ देवी घर पहुंची तो पिता-पुत्री नहीं मिले। उसने पड़ोस में पूछा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इससे मां परेशान हो गई। अनहोनी की आशंका के चलते महिला व अन्य परिजन रूबी की खोजबीन में जुट गए। 

रात तकरीबन 12 बजे के बाद घर के कुछ दूर झाड़ियों में रूबी अचेत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। 

पीड़िता की मां ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीता है। दो दिन पहले उसको भी पीटा था। घटना में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें