फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे में पूर्व फौजी ये तक भूल गया कि वो उसका बेटा है...मासूम का सीना किया छलनी; मौत के बाद फूट-फूटकर रोया

Fri, 23 Aug 2024 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पूर्व फौजी ने नशे में अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। जब नशा उतरा तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। अब वो पछता रहा कि उसके हाथों से क्या हो गया। 
 
विज्ञापन
बेटे का फाइल फोटो और आरोपी पूर्व फौजी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के उखर्रा में मामूली कहासुनी में लाइसेंसी पिस्टल से नशे में अपने बेटे की जान लेने वाला पूर्व फौजी नशा उतरते ही बृहस्पतिवार की सुबह खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को वह रास्ते में मिला। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में कुछ नहीं बता सका। नशे में अपने घर का चिराग बुझाने के बाद वह पछता रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि धीरज गुर्जर ने गुस्से में अपने बेटे विवेक गुर्जर (16) को गोली मारी थी। बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घरवालों ने पुलिस को बताया कि धीरज दोपहर से शराब के नशे में घर में झगड़ा कर रहा था। बेटे से भी उसका विवाद हुआ था। शाम को बेटा भैंस की सानी लगा रहा था। पिता ने उससे गाली गलौज कर दी। बेटे ने नाराज होकर तेज आवाज में जवाब दे दिया था। इसी पर वह कमरे से पिस्टल लेकर आया और सीने में गोली मार दी थी।

 

एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि धीरज गुर्जर यह नहीं बता रहा है कि उसने रात कहां गुजारी। सुबह के समय वह पीआरवी के पास पहुंचा। पुलिस कर्मियों से कहा कि उसका मोबाइल घर पर रह गया है। घरवालों से बात करनी है। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और थाने लेकर आए। उससे पूछताछ शुरू की गई तो वह ऐसा व्यवहार करने लगा जैसे उसे कुछ याद नहीं। उसे यह तक याद नहीं था कि उसने बेटे को गोली मार दी थी। पुलिस वाले उसे घर लेकर गए।
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने सिर्फ इतना कहा कि गुस्से में गोली चल गई थी। उसे नहीं पता था कि बेटा मर जाएगा। गोली क्यों चलाई। इस सवाल का उसने जवाब नहीं दिया। पोस्टमार्टम के बाद विवेक का शव जब घर पहुंचा तो पिता हिरासत में था। बेटे के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ। वह घर जाने की कहने लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से पिस्टल नहीं मिली है। अब पिस्टल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें