फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के नशे में धुत सिपाही ने काटा हंगामा, एसपी ने किया निलंबित

Wed, 20 Mar 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के मालगोदाम चौराहे पर दोपहर के समय नशे में धुत एक सिपाही ने जमकर हंगामा काटा। सिपाही ने कई राहगीरों के साथ अभद्रता भी की। नशे में होने के कारण वह सडक पर कई बार गिरा। क्षेत्रीय लोगों के द्वारा सिपाही का वीडियो शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस तक मामले की जानकारी पहुंची। एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

हंगामा काटने वाला सिपाही देशराज रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात है। सिपाही ने पूर्वाह्न के समय ही शराब का सेवन कर लिया और नशे में वह मालगोदाम चौराहे पर हंगामा काटने लगा। पहले तो लोग सिपाही को समझाते रहे, लेेकिन जो भी सिपाही को समझाता तो सिपाही अभद्रता करने लगा। लोगों ने कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और नशे में धुत सिपाही को साथ ले गई। बताया गया कि सिपाही सडक़ पर गिर गया। नशे की स्थिति में होने के कारण उसे बमुश्किल हटाया। वह वर्दी में था। काफी देर तक क्षेत्र में सिपाही के हंगामे को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही। जब पुलिस सिपाही को साथ ले गई तब लोगों ने राहत महसूस की।

नशे में धुत सिपाही के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता की गई। मामला संज्ञान में आते ही सिपाही को निलंबित किया गया है एवं विभागीय जांच कराई जा रही है।- अपर्णा रजत कौशिक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें