फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराबी ने अनुसूचित जाति के युवक का सिर फोड़ा

Sun, 14 Jan 2024 11:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी ने अनुसूचित जाति के युवक का सिर फोड़ा
विज्ञापन

-बचाने आई पत्नी को दी धमकी, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव (मैनपुरी)। गांव मक्खनपुर में अलाव ताप रहे एक अनुसूचित जाति के युवक के साथ शराबी ने गाली गलौज की। विरोध करने पर पीटते हुए ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। बचाने आई पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मक्खनपुर निवासी मिथलेश वाल्मीकि ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 10 जनवरी की शाम सर्दी अधिक थी। वह पति जगदीश के साथ घर में अलाव जलाकर ताप रही थी। तभी गांव निवासी अवनीश कुमार लोधी शराब के नशे में धुत होकर वहां आया और पति को जातिसूचक गालियां देने लगा। पति ने जब गाली गलौज करने से मना किया तो उसने पीटना शुरू कर दिया। पास ही रखी ईंट सिर में मार दी। जिसके चलते पति गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बचाव करने गई तो आरोपी ने उसे भी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें