फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवक के सिर चढ़ा नशा, भूल गया सामने वर्दी वाला है...बीच सड़क पर सिपाही को जड़ा थप्पड़; जानें फिर क्या हुआ

Sat, 21 Sep 2024 08:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

नशे में युवक ये तक भूल गया कि उसके सामने वर्दी वाला खड़ा हुआ है। वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी युवक ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 
विज्ञापन
सिपाही। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्मादपुर के छलेसर स्थित एक होटल पर चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध पर मारपीट भी की। सिपाही ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थाना एत्मादपुर में तैनात पुलिसकर्मी विनोद कुमार ने दर्ज केस में बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह साथी विजलेश कुमार के साथ हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे। छलेसर स्थित राज रसोई होटल पर पहुंचे तो वहां टूंडला के शंभू नगर का हर्ष शर्मा पीछे आया और थप्पड़ मार दिया। वह नशे में था। डांटने पर गालीगलौज करने लगा। मौजूद लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो लात-घूसे चलाने लगा। वर्दी की नेमप्लेट टूट गई।

बोला, मेरा चाचा जिलाध्यक्ष
पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी ने धमकी दिया कि मेरा चाचा फिरोजाबाद का जिलाध्यक्ष है, मैं किसी पुलिस वाले से नहीं डरता हूं। पुलिस ने हर्ष के खिलाफ पुलिस से मारपीट, गालीगलौज, सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें