फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नशे में पेट्रोल डालकर लगाई आग, 80 फीसदी झुलसा...हालत गंभीर

Fri, 27 Jun 2025 06:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

नशे में व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। लोगों ने चीख पुकार सुन उसे बचाया। गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यारा में बृहस्पतिवार की शाम नशे में धुत एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वह झुलस गया। चीखें सुनकर दौड़े लोगों ने आग बुझाकर उसकी जन बचाई।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक ब्यारा निवासी दौलतराम (60) ने घर के बाहर ही पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। इससे वह काफी झुलस गया। परिजन सीएचसी लेकर गए। जहां से उसे एसएन आगरा रेफर कर दिया गया।सीएचसी के डॉ. नीरज ने बताया कि व्यक्ति करीब 80 फीसदी झुलस गया है। 

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करते चार पकड़े
सैंया में खुले व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा। एसएचओ ने बताया कि अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रवि निवासी ग्राम जौनई, गौरव निवासी ग्राम गौहरपुर, मान सिंह निवासी ग्राम जौनई व मुटकी निवासी ग्राम सिकंदरपुर को पकड़ा गया। सभी आरोपियों को एसीपी न्यायालय में पेश किया है। 
विज्ञापन


क्रेन डिवाइडर से टकराकर पलटी, 5 घायल
अछनेरा में दक्षिणी बाईपास पर मंगूरा कट के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे क्रेन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मथुरा से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक क्रेन ग्वालियर की ओर जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें