फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के नशे में फॉल्वर ने पुलिस लाइन में किया हंगामा

Sat, 23 Dec 2023 04:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में फॉल्वर ने पुलिस लाइन में किया हंगामा
विज्ञापन

साथियों से की गाली-गलौज, आरआई ने कराया मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शराब के नशे में धुत होकर शनिवार को फॉल्वर ने पुलिस लाइन में जमकर हंगामा किया। साथियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें भी गालियां दीं। जानकारी होने के बाद आरआई ने फॉल्वर का मेडिकल कराया। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में रहने वाले फॉल्वर अशोक कुमार ने शनिवार को सुबह से ही शराब पी ली। इसके बाद परिसर में घूमने लगा। नशे में धुत होकर वह हंगामा करने लगा तो साथियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। अशोक किसी के काबू में नहीं आया। वह साथियों को गालियां देने लगा। काफी देर हंगामा चलता रहा। इस बीच किसी ने आरआई ब्रजपाल सिंह को सूचना दे दी। आरआई ने भी फॉल्वर को समझाने का प्रयास किया लेकिन उस पर नशा सवार था। आखिरकार आरआई ने पुलिसकर्मियों से कहा कि जिला अस्पताल ले जाकर फॉल्वर का मेडिकल कराएं। इसके बाद एक दरोगा और दो पुलिसकर्मी अशोक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां मेडिकल कराने के बाद पुलिस लाइन ले गए। आरआई ने बताया कि अशोक पहले से ही निलंबित चल रहा है। मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें