फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा विक्रेताओं के लिए गाइड लाइन जारी करने की मांग

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला फिरोजाबाद कैमिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक डा. राजेेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 21 दिनों तक लॉकडाउन के चलते दवा विक्रेताओं के पास दवा का स्टॉक नहीं चल पाएगा। सभी ट्रांसपोर्ट बंद है। कहीं से भी माल नहीं आ पा रहा है। परिवहन सेवा भी बंद होने से आगरा थोक बाजार से भी दवा विक्रेता दवा खरीदकर नहीं ला पा रहे है। जो दवाएं उपलब्ध हैं वह तीन हफ्ते के लिए पर्याप्त नहीं है। महामंत्री अरुण जैन ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि दवा विक्रेता माल की खरीद कैसे करें इसकी व्यवस्था जिला प्रशासन को करनी चाहिए। दवा विक्रेताओं को दुकान तक पहुंचने के लिए सुरक्षा दी जाए। दवा विक्रेताओं को गाइड लाइन जारी की जाए। इससे वह दुकान तक पहुंच सकें। बैठक के दौरान संजय गुप्ता, पंकज दत्त बंसल, राजीव जैन, रविंद्र शर्मा, प्रशांत शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें