फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Virus : देहरादून में घर पर कैद खिलाड़ी, नेशनल गेम्स की प्रैक्टिस पर असर

Sat, 21 Mar 2020 02:38 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  •  कोरोना वायरस के चलते मैदान से दूर हैं खिलाड़ी, नहीं हो पा रही प्रैक्टिस
  • 2021 में उत्तराखंड में प्रस्तावित हैं नेशनल गेम्स, प्रदेश पर ज्यादा मैडल जीतने का है दबाव
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के चलते नेशनल गेम्स की तैयारियों को भी झटका लगता नजर आ रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में अवकाश घोषित है। इससे खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाने के बजाय कई दिनों से घर पर कैद होने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


खिलाड़ियों की प्रैक्टिक्स छूटने से उनमें खासी निराशा नजर आ रही है। हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए इसे जरूरी भी बताया। उत्तराखंड में 2021 में नेशनल गेम्स प्रस्तावित हैं। प्रदेश में आयोजन होने के कारण जाहिर तौर पर यहां के खिलाड़ियों पर मैडल जीतने का भी अधिक दबाव रहेगा।

इसके लिए कई खिलाड़ी लंबे समय से कड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं और मेडल जीतने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के चलते स्पोर्ट्स कॉलेज को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया। खिलाड़ियों को घर भेज दिया गया। इससे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर असर पड़ रहा है। मैदान से दूर होने पर खिलाड़ियों में मायूसी भी देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल गेम्स की तैयारियों पर भी असर

स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित नेशनल गेम्स के लिए बनाए सचिवालय में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। कार्यालय बंद होने के कारण नेशनल गेम्स की तैयारियों पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि, अधिकारी-कर्मचारी आवश्यक काम को घर से पूरा कर रहे हैं।

देहरादून में कई नेशनल स्तर के एथलीट नेशनल गेम्स के लिए तैयारी कर रहे हैं। लेकिन, कोरोना वायरस से बचाव के लिए फिलहाल एथलेटिक्स समेत सभी खेलों पर रोक लगाई है। इससे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर थोड़ा असर पड़ सकता है, लेकिन यह फैसला खिलाड़ियों के ही हित में है।
- केजेएस कलसी, सचिव, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें