फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी राज्यों से आने वाली ट्रेनों में 'नशे' की तस्करी का भंडाफोड़, एसी कोच से पकड़े तस्कर

Sun, 20 Oct 2019 12:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
गांजे की तस्करी करने वाले पांच पकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा दक्षिणी राज्यों से आने वाली ट्रेनों के एसी कोचों से गांजे की तस्करी की जा रही है। समता एक्सप्रेस और आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस से 62 किलो 500 ग्राम गांजा लेकर आगरा कैंट स्टेशन पर उतरे पांच तस्करों को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग चार लाख रुपये बताई है। 
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी अनुराग दर्शन और आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश कुमार पांडा ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ के सिपाहियों ने रात्रि गश्त के दौरान स्टेशन परिसर में सामान के साथ सो रहे पांच लोगों को चेक किया।

इनके सामान की तलाशी ली गई तो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए तस्करों में मडराक, अलीगढ़ निवासी विकास और आकाश सोलंकी और दूसरे ग्रुप में हाथरस निवासी लोकेश वर्मा, भूपेंद्र सिंह व मोनू कुमार को पकड़ा गया।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

विकास व आकाश विशाखापत्तनम से गांजा लेकर समता एक्सप्रेस से दिन में कैंट स्टेशन पर उतरे थे। वह सुबह यहां से माल को बालूगंज से अलीगढ़ लेकर जाने वाले थे। वहीं लोकेश ने बताया कि वह एसी एपी एक्सप्रेस से आए थे।

आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली हवाई अड्डे से फ्लाइट पकड़कर विशाखापत्तनम पहुंचे। यहां से गांजा खरीदने के बाद एसी कोच में रिजर्वेशन करवाकर आगरा पहुंचे थे। दूसरा ग्रुप भी दिल्ली से फ्लाइट से ही आंध्र प्रदेश पहुंचा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें