फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम गया पूरा परिवार: नैनीताल घूमने गया था दवा व्यापारी का परिवार, नहीं चल सका पता

Mon, 08 May 2023 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दवा व्यापारी परिवार अपने परिवार के साथ 15 अप्रैल को घर से नैनीताल घूमने के लिए गया था। उसके बाद से पूरे परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है। 



 
विज्ञापन
दवा व्यापारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला कमला नगर निवासी दवा व्यापारी परिवार सहित लापता हैं। वह वर्तमान में आगरा के थाना ट्रांसयमुना के श्रीनगर कॉलोनी में निवास कर रहे थे। वह 15 अप्रैल को नैनीताल घूमने के लिए आगरा स्थित घर से निकले थे। तब से परिजन का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

15 अप्रैल को गए थे घर से 

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के सरस्वती नगर निवासी रमाकांत शर्मा ने जिला आगरा के थाना ट्रांसयमुना में दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा कि उनके भाई राजेश शर्मा (50), पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटी काव्या वशिष्ठ (22) एवं बेटा अभिषेक वशिष्ठ (25), पुत्रवधू ऊषा वशिष्ठ (24) एवं अभिषेक के एक वर्षीय बेटे विनायक के साथ नैनीताल घूमने के लिए 15 अप्रैल को घर से गए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  The Kerala Story: निगेटिव रोल में दिखीं 'आसिफा' का आगरा से खास रिश्ता, बताया क्यों चुना ये किरदार

विज्ञापन

जयपुर में मिली अंतिम लोकेशन 

उन्होंने जाने के दौरान 23 अप्रैल तक घर वापस आने की बात कही थी। अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। उनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन 24 अप्रैल को जयपुर में मिली थी। 23 अप्रैल की शाम को साढ़े सात बजे करीब भतीजे अभिषेक से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि बरेली से निकल लिए हैं और देर रात तक घर पहुंच जाएंगे। राजेश शर्मा का पूरा परिवार गायब होने से परिजन हैरान है। वह लगातार पुलिस से संपर्क साधकर पता लगाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें