फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये इंसान नहीं हैवान है: पहले कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की, फिर बोरी में रखकर फेंकी लाश

Mon, 08 May 2023 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कुत्ते की लाश कूड़े के ढेर पर पड़ी मिली। इसकी सूचना एक युवक ने पुलिस को दी। कुत्ते की जान किसने ली ये जानकारी अभी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
कुत्ता (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र की लंगड़े की चौकी क्षेत्र में एक कुत्ते को पीट कर मार दिया गया। इसके बाद उसकी लाश को बोरी में रखकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया गया। एक युवक ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया  है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: शिल्पग्राम में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू, कई माह से चल रहा था काम
विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

लंगड़े की चौकी क्षेत्र में एक कुत्ते को पीट कर मार दिया गया। बोरी में कुत्ते की लाश मिलने पर क्षेत्रीय युवक ने पुलिस को सूचना दी।  वहीं कैस्पर होम की संचालिका विनीता अरोड़ा ने मामले को लेकर टि्वटर पर वीडियो पोस्ट किया है। इस पर हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय युवक के मुताबिक पुलिस दो लोगों को पकड़ कर ले गई है। कुत्ते की लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें