फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण में अनुपस्थित मिला फार्मासिस्ट, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नकली दवाओं की बिक्री रोकने और कीमतें नियंत्रित रखने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। शुक्रवार को एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। साथ ही ड्रग वेयर हाउस से चार दवाओं के नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल जिला अस्पताल के सामने स्थित रानी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। मेडिकल संचालक की ओर से दवाओं की बिक्री के लिए विभाग से फुटकर बिक्री का लाइसेंस लिया गया है। ऐसे में फार्मासिस्ट उपस्थित होना अनिवार्य है। लेकिन निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिला। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस जारी किया गया है। अन्य दवाओं के अभिलेख भी चेक किए। इसके बाद औषधि निरीक्षक स्वास्थ्य विभाग के ड्रग वेयर हाउस पहुंची।
यहां निरीक्षण कर उन्होंने दवाओं के भंडार और स्टॉक की जांच की। इस दौरान कुल चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसमें कैप्सूल ओमिप्राजोल, डेनोजेन-100, टैबलेट कार्बामोजीपेन और माइक्रोस्टोन शामिल हैं। उन्होंने दवाओं का बेहतर रखरखाव करने और एक्सपायर दवाओं को समय-समय पर स्टॉक से बाहर करने के लिए कहा। इस दौरान औषधि अनुसेवक रामकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें