फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इन नामी कंपनियों के कफ सिरप से भी खतरा! औषधि विभाग की टीम ने लिए नमूने, तैयार की गई रिपोर्ट

Sat, 11 Oct 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

औषधि विभाग की टीम द्वारा राजस्थान-मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के बाद जांच की जा रही है। पांच दिन से अभियान चल रहा है। अब तक  20 नामी कंपनियों के कफ सिरप के नमूने लिए गए हैं। 
विज्ञापन
कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान, मध्यप्रदेश में कफ सिरप पीने से मौत के बाद सभी कंपनियों के कफ सिरप की जांच की जा रही है। औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को दो मेडिकल स्टोरों से चार कंपनियों के कफ सिरप के नमूने लिए हैं। ये नामी कंपनी के सिरप हैं। इनकी रिपोर्ट भी बनाई गई है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि टीम ने सिविल लाइन स्थित जैन केमिस्ट और ताजगंज क्षेत्र स्थित पंडित जी मेडिकल स्टोर से कफ सिरप के दो-दो नमूने लिए हैं। ये नामी कंपनियों के नमूने हैं। इन सिरप को बनाने के फार्मुलेशन की भी जांच कराई जा रही है। पांच दिन से अभियान चल रहा है।

अब तक 20 कंपनियों के नमूने लिए जा चुके हैं। इन सभी की रिपोर्ट शासन को भी भेज रहे हैं। ये सिरप हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु में निर्मित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें