फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ड्रोन से दवा, सब्सिडी पर मशीनें...किसान पाठशाला में बदली खेती की तस्वीर

Sat, 13 Dec 2025 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला (द मिलियन फार्मर्स स्कूल 8.0) का आयोजन किया गया। इस पाठशाला में किसानों को सरकार की योजनाओं के तहत किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिलर और हार्वेस्टर जैसे कृषि यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम की जा सकती है।
विज्ञापन
किसान पाठशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बिचपुरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव अंगूठी स्थित ग्राम सचिवालय में शनिवार को कृषि विभाग की ओर से किसान पाठशाला (द मिलियन फार्मर्स स्कूल 8.0) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान हाकिम सिंह सोलंकी ने की। इसमें क्षेत्र के करीब 75 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर अमित कुमार ने किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिलर और हार्वेस्टर जैसे कृषि यंत्र सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे खेती की लागत कम की जा सकती है। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक और नैनो यूरिया के छिड़काव की तकनीक पर भी प्रकाश डाला और बताया कि इससे समय, श्रम और दवा की खपत कम होती है।

इसके साथ ही जायद की अगेती खेती से अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीकों की भी जानकारी दी गई। वहीं, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़ने के फायदे बताते हुए सामूहिक विपणन और बेहतर मूल्य प्राप्त करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर एसएमएस मुख्यतार सिंह, एटीएम मनोहर लाल, फसल बीमा कंपनी से गौरव कुमार सहित कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें