पर्यटकों को जागरूक करने के लिए पूर्व में होटल प्रबंधनों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने यहां नो ड्रोन जोन से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करेंगे। लेकिन अधिकांश होटलों में इस निर्देश का पालन नहीं हो रहा।
ताज पर आने वाले पर्यटक ही जागरूक
ताजमहल ब्रोशर पर तो स्मारक पर ड्रोन न उड़ाने की जानकारी है, इसलिए जो पर्यटक पहले ताज देखने जाते हैं, वह ऐसा नहीं करते। मगर, जो पर्यटक सीधे शहर पहुंच रहा है और ताज की बजाय इधर-उधर घूमने के बाद ताज के हवाई चित्र लेने की चाहत में ड्रोन उड़ाता है, वह फंस जाता है।
आसपास नहीं लगे बोर्ड
महताब के कुछ हिस्सों, हेरीटेज कॉरीडोर सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से ड्रोन के माध्यम से ताज की खूबसूरत तस्वीर ली जा सकती है, इन्हीं जगहों पर जागरूकता वाले बोर्ड नहीं लगे।
होटल प्रबंधनों को इस बारे में सचेत कर दिया गया है। पुरानी मंडी चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता वाले बोर्ड लगाए गए हैं। टिकट पर भी अंकित है। जहां और जरूरत है, वह क्षेत्र और चिह्नित करा लिए जाएंगे।- एनजी रवि कुमार, जिलाधिकारी
संस्था से जुड़े अधिकांश होटलों में इस संबंधित जानकारी प्रदर्शित है। हो सकता है कि कुछ होटलों में न हो, इसको लेकर अगली बैठक में फिर से निर्देशित कर दिया जाएगा। - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन