कासगंज गंजडुंडवारा के मेहताबराय इंटर कॉलेज में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता अपने पुरस्कारों के ?
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। मेहतावराय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकहरा में अलौकिक चमत्कारों के पीछे छिपे विज्ञान का प्रदर्शन किया गया। वहीं विज्ञान पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ममतेश शाक्य, डीआईओएस आरएस सिंह राजपूत एवं विद्यालय निदेशक अनूप गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि प्रतियोगिाओं से प्रतिस्पर्धा की भावना होती है, जो बच्चों को दूसरों से बेहतर करने का हौंसला देती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को सामने लाती हैं।
डीआईओएस ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जो बच्चे प्रतियोगिताओं में विजयी हुए हैं उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। अन्य बच्चों को भी उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में संयुक्त रूप प्रथम अमृतांशु, अभिषेक, दिव्यांशु, कृतिका, जहान्वी तिवारी, साक्षी रहीं। औषधीय पौधों की प्रतियोगिताओं में आयुष प्रथम रहें, व्याख्यान प्रतियोगिता में मोहम्मद आरिश प्रथम रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में हिना, रितिका प्रथम रहीं। प्रथम विजेताओं के अतिरिक्त द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।