फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बूंदाबांदी से छह डिग्री गिरा तापमान...ठंड ने दी दस्तक, जानें आगे कैसा रहेगा माैसम

Mon, 27 Oct 2025 10:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को माैसम में ने करवट ले ली। आमसान से हुई रिमझिम बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी। इससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। 
 
विज्ञापन
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बूंदाबांदी के बीच सोमवार को शहर के अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। घरों से बाहर निकले लोग स्वेटर और जैकेट में नजर आए। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भी बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दिनभर खुशनुमा मौसम के बीच दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी शाम तक चली। इसकी वजह से हवा में ठिठुरन बढ़ गई। शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार के 32.6 डिग्री की तुलना में 6.6 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ। सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिन तक पारा और गिर सकता है। मौसम विभाग ने भले ही अभी तक सर्दी के मौसम की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की है, लेकिन दोपहर बाद अचानक तापमान में आई गिरावट ने लोगों को स्वेटर और जैकेट का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


हल्की बूंदाबांदी से लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के आंकड़े में भी कमी आई। सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिपोर्ट पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रही। शहर में एक्यूआई 122 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें