फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने चार लोग ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन के आदेश पर सोमवार से एआरटीओ कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण के साथ ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो गया। इसके लिए विभाग ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। पहले दिन महज चार लोग ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे। कर्मचारी आवेदकों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते तीन माह से एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस का काम पूरी तरह बंद पड़ा हुआ था। सोमवार को यहां काम शुरू हो गया। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए एक मीटर की दूरी पर गोले बनवाए गए थे। हाथ सैनिटाइज कराने के लिए ऑटोमैटिक सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई थीं। इसके अलावा सभी कर्मचारी भी मास्क और ग्लव्स पहनकर कार्य कर रहे थे। पहले दिन चार आवेदक ही अपना लर्निंग लाइसेंस स्थायी कराने के लिए पहुंचे। आवेदकों की कमी के चलते कोई समस्या नहीं आई।
वीडियो कांफ्रेंसिंग कर परिवहन आयुक्त ने ली जानकारी
सोमवार को एआरटीओ कार्यालय में स्थायी लाइसेंस का काम शुरू होने से पहले उच्चाधिकारियों ने भी जानकारी ली। सुबह 11 बजे एआरटीओ राजेश कर्दम से परिवहन आयुक्त धीरज शाहू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

कार्यालय में स्थायी लाइसेंस बनाने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन चार लोगों ने अपने लाइसेंस बनवाए। इस दौरान सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

राजेश कर्दम, एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें