कासगंज में बस की चेकिंग करते एआरटीओ राजेश राजपूत ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। एआरटीओ और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनधिकृत रूप से एलपीजी, सीएनजी से वाहन चलाने पर सात वाहनों के चालकों के लाइसेंस टीम ने तीन माह के लिए निलंबित किया। जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 63 अन्य वाहनों के चालन काटे गए।
एआरटीओ राजेश राजपूत और यातायात पुलिस निरीक्षक अशोक तोमर ने संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान आठ वाहन अनधिकृत रूप से एलपीजी, सीएनजी से संचालित करते मिली। जिनमें छह वाहनों के चालान काटकर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए। इसके अलावा दो वाहनों को सीज किया गया। अभियान के दौरान एक बस डग्गेमारी करते मिली। जिसे सीज किया गया। साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। एआरटीओ ने कहा कि बाइक चालक और बाइक वर्कशॉप संचालक मोटर साइकिल पर मोडिफाइड साइलेंसर के साथ प्रेशर होर्न न लगाएं। चेतावनी दी कि मोडिफाइड साइलेंसर और हार्न हटा लें, अन्यथा जांच में पकडे़ जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन का पंजीयन निलंबित कर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
परिवहन विभाग ने राजस्व वसूली में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नवंबर माह का विभाग का 350.92 लाख का लक्ष्य निर्धारित किय गया था। जिसमें से 343.73 लाख रुपये की वसूली विभाग ने कर ली। जिससे विभाग का वसूली का 97.95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो गया।